{"_id":"69d95690b1f84a089f0dac3a","slug":"road-construction-projects-stalled-due-to-tar-shortage-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111203-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तारकोल की किल्लत से सड़क निर्माण प्रोजेक्ट अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तारकोल की किल्लत से सड़क निर्माण प्रोजेक्ट अटके
विज्ञापन
अधूरा पड़ा मार्ग बन रहा मुसीबत।
- मालब-आकेड़ा, मालब-मेवली, चंदेनी-सादई सहित कई अहम मार्ग अधूरे
-अधूरी राहों ने बढ़ाई जनता की परेशानी
रिजवान खान
नूंह। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े ईरान-अमेरिका तनाव का असर अब नूंह जिले की सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे सड़क निर्माण कार्य अचानक धीमे पड़ गए हैं, जबकि कई जगहों पर काम पूरी तरह ठप हो चुका है। तारकोल (बिटुमेन) की कमी ने विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है और अधूरी पड़ी सड़कें लोगों के लिए रोजाना की मुसीबत बन गई हैं।
- विकास की रफ्तार थमी, 50 करोड़ के काम लटके :
नूंह जिले में करीब 25 सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम चल रहा था, जिनकी कुल लागत 50 करोड़ रुपये से अधिक है। लेकिन मौजूदा हालात के चलते इन परियोजनाओं की गति थम गई है। कहीं काम बेहद धीमी गति से चल रहा है तो कई स्थानों पर मशीनें और मजदूर तक नजर नहीं आ रहे।
- अधूरी सड़कें बनीं खतरा, सफर हुआ मुश्किल :
जिले की सड़कों की हालत अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। अधूरे निर्माण के कारण रास्ते गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। वाहन चालकों को हर वक्त हादसे का डर सता रहा है, वहीं पैदल चलना भी चुनौती बन गया है। धूल और खराब रास्तों के कारण स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
- अहम मार्गों पर काम अटका, बढ़ी चिंता :
जिले के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर काम रुकने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मालब से आकेड़ा की ओर जाने वाला करीब 2 किलोमीटर लंबा मार्ग, जिस पर 1.27 करोड़ रुपये खर्च होने थे, अब अधूरा पड़ा है। इसी तरह मालब से मेवली की ओर जाने वाला लगभग सवा दो किलोमीटर लंबा मार्ग, जिसकी लागत करीब 1.30 करोड़ रुपये है, भी ठप हो गया है। वहीं चंदेनी से सादई गांव तक बनने वाला लगभग 3 किलोमीटर लंबा मार्ग, जिसकी लागत 1.43 करोड़ रुपये बताई जा रही है, पूरी तरह रुका हुआ है। मोहम्मदपुर कोटला रोड से बाई गांव तक 500 मीटर का छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रास्ता और खोरी से नूंह तक 800 मीटर का मार्ग भी अधूरा पड़ा है। ढेकली गांव में बनने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क, जिस पर करीब 97 लाख रुपये खर्च होने हैं, वह भी निर्माणाधीन स्थिति में अटकी हुई है।
- तारकोल की किल्लत बनी बड़ी वजह :
सड़क निर्माण में सबसे जरूरी सामग्री तारकोल की कमी इस समस्या की मुख्य वजह बनकर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण तारकोल समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा। इसका सीधा असर निर्माण एजेंसियों पर पड़ा है, जो चाहकर भी तय समय में काम पूरा नहीं कर पा रही हैं।
स्थानीय लोगों में बढ़ी नाराजगी :
स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि अधूरी सड़कों के कारण रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ तपेश का कहना है कि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि तारकोल की आपूर्ति जल्द बहाल हो और अधूरे पड़े कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों को ज्यादा समय तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
-- -- -- -- -- -
सड़कें आधी बनी पड़ी हैं, रोज निकलना मुश्किल हो गया है। बाइक चलाना तो जैसे खतरे से खाली नहीं है।
- साबिर हुसैन, पूर्व सरपंच मालब।
-- -- -- --
बच्चों को स्कूल भेजना चिंता का कारण बन गया है। रास्ते इतने खराब हैं कि हर समय डर बना रहता है।
- हाजी असगर टाई, समाजसेवी।
-- -- -- -
सड़क का आधा अधूरा निर्माण परेशानी का कारण बन गया है। अगर चारकोल के कारण रास्ता अधूरा पड़ा रहा तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
- आसिफ अली चंदेनी।