{"_id":"68a1b86eae2f8cce3b071157","slug":"road-construction-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105577-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन माह में ही जवाब दे गई सात करोड़ की लागत से बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन माह में ही जवाब दे गई सात करोड़ की लागत से बनी सड़क
विज्ञापन
- जगह-जगह से टूटने लगा है नगीना-होडल मार्ग, घटिया सामग्री लगाने का लोगों ने लगाया आरोप
फोटो:- टूटे हुए नगीना होडल मार्ग पर हादसों का अंदेशा।
संवाद न्यूज एजेंसी नगीना। सात करोड़ की लागत से लोगों के सफर को सुगम बनाने वाला नगीना-होडल मार्ग पर घटिया सामग्री लगाने के कारण जगह-जगह से टूटने लगा है। उच्च अधिकारियों की अनदेखी और ठेकेदारों की लापरवाही का नतीजा है की तीन माह बाद सड़क उखड़ने लगी है। निर्माण कार्य के दौरान ही इस्तेमाल की जा रही घटिया सामग्री का क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे। थे इसके बाद भी अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर ठेकेदार अपने मंसूबे में सफल रहा।
टूटे हुए मार्ग पर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों का आरोप हैं कि निर्माण कार्य के दौरान पुरानी रोड़ियों का इस्तेमाल किया गया था और तारकोल भी कम मात्रा में लगाया गया था। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि घटिया सामग्री लगाकर करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए।
जाहिद, सलीम, आजम, ताहिर, वसीम व अलीजान ने बताया कि करीब 30 किलोमीटर वाले इस मार्ग की मरम्मत में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। जिसके चलते जल्दी ही सड़क टूटने लगी है। ठेकेदार व प्रशासन की मनमानी के आगे ग्रामीणों की नहीं चल पाई क्योंकि जब भी स्थानीय ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का विरोध किया तो ठेकेदार व अधिकारियों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। दो राज्यों की सीमाओं को जोड़ने वाले इस मार्ग पर हर रोज करीब हजारों वाहनों का आवागमन होता हैं। जिससे इस मार्ग के जल्दी टूटने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
नगीना-होडल मार्ग के टूटने की जानकारी नहीं है अगर ऐसा है तो जांच करवाई जाएगी और मरम्मत करवाने का काम किया जाएगा। घटिया सामग्री की शिकायत मिलने पर उचित करवाई की जाएगी। -सज्जन सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग नूंह।