{"_id":"693ab902245bbb89a607d8b6","slug":"road-accident-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-108296-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेस वे पर हादसे में बाइक सवार की मौके मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेस वे पर हादसे में बाइक सवार की मौके मौत, एक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गांव धुलावट के पास हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जुगेंद्र पुत्र दौलतराम निवासी गांव मेहुआ जिला संभल उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायल चरण सिंह भी उसी गांव का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गाय का दूध सप्लाई करने मानेसर आते-जाते थे और रोजाना की तरह बुधवार शाम को भी मोटरसाइकिल पर मानेसर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार अंधेरे में तेज रफ्तार में आ रहे संभवत अज्ञात वाहन ने सीधे बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जुगेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चरण सिंह बेहोश हो गए।
सूचना मिलते ही 112 एम्बूलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जुगेंद्र को मृत घोषित कर दिया और उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव मोर्चरी में रखवाया गया। चरण सिंह का इलाज जारी है।