फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   road accident

Gurugram News: स्टेट हाइवे पर डंफर पलटा, दो घायल

Tue, 04 Nov 2025 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
road accident
हथीन। हथीन पलवल स्टेट हाईवे पर मंगलवार को बजरी से भरा डंफर पलट गया। दुर्घटना में डंफर चालक एवं परिचालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हथीन पलवल रोड पर गांव रायपुर के निकट रोड क्षतिग्रस्त है। कई स्थानों पर रोड में गड्ढे हैं। सीवर लाइन का मेनहोल भी है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। मंगलवार को बजरी से भरा डंफर अचानक पलट गया। जिस कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। दुर्घटना में डंफर चालक उटावड निवासी शकील एवं परिचालक इबबर घायल हो गए। लोगों का कहना है कि संंबंधित रोड पर गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटना का भय बना रहता है। रोड बनाने वाले एवं देखरेख रखने वाले हरियाणा रोड्स एवं ब्रिज कॉर्पोरेशन विभाग के कार्यकारी अभियन्ता सचिन कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। शीघ्र ही सम्बन्धित स्थल का निरीक्षण कर रोड की मरम्मत करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed