फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rizwan dead body taken out from grave after three years CBI and AIIMS team took action together

पिता ने नहीं मानी हार: तीन साल बाद कब्र से निकाला गया रिजवान का शव, घर से मस्जिद गया था; खेत में मिली थी लाश

Tue, 03 Jun 2025 10:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, होडल
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल Published by: विकास कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 10:31 PM IST
सार

गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2021 को गांव सराय निवासी मुस्ताक का आठ वर्षीय बेटा रिजवान सांय करीब साढ़े पांच बजे गांव की मस्जिद गया था, जहां से वह लापता हो गया। 

विज्ञापन
Rizwan dead body taken out from grave after three years CBI and AIIMS team took action together
रिजवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के होडल स्थित गांव सराय में आठ वर्षीय मासूम रिजवान की हत्या के मामले में मंगलवार को चंडीगढ़ सीबीआई की टीम अदालत के आदेश पर गांव पहुंची। टीम ने दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों की सहायता से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में रिजवान का शव कब्र से बाहर निकाला।

विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2021 को गांव सराय निवासी मुस्ताक का आठ वर्षीय बेटा रिजवान सांय करीब साढ़े पांच बजे गांव की मस्जिद गया था, जहां से वह लापता हो गया। परिजनों ने 24 दिसंबर को मुंडकटी थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिसंबर को रिजवान का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव को गांव की एक महिला ने देखा, जो खेत में चारा लेने गई थी। सूचना मिलते ही तत्कालीन डीएसपी सज्जन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन पुलिस हत्या और अपहरण के आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। पीड़ित पिता मुस्ताक ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए चंडीगढ़ हाईकोर्ट का रुख किया। अदालत ने पलवल एसपी को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया, लेकिन एसआईटी भी कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी।

इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने मामले की गहराई से जांच के लिए अदालत से दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति ली, जिसे मृतक के पिता मुस्ताक ने अपनी सहमति के साथ स्वीकार किया।

मंगलवार को सीबीआई इंस्पेक्टर गुरतार सिंह के नेतृत्व में एम्स के डॉक्टरों की टीम गांव सराय पहुंची। तहसीलदार अनिल कुमार की निगरानी में कब्र से शव निकाला गया। इसके बाद शव को आगे की जांच और पोस्टमार्टम के लिए एम्स ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed