{"_id":"6a480cddd53c3e51d60aea11","slug":"rise-in-viral-fever-cases-amidst-humidity-and-changing-weather-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93377-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: उमस और बदलते मौसम के बीच बढ़े वायरल बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: उमस और बदलते मौसम के बीच बढ़े वायरल बुखार के मरीज
विज्ञापन
बादशाहपुर। लगातार बढ़ रही उमस और बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत पर असर देखने को मिल रहा है। मानेसर स्थित भांगरोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वायरल बुखार, कमजोरी और डिहाइड्रेशन के मरीजों की कतारें लग रही है। शुक्रवार को करीब 90 मरीज पीएचसी पहुंचे और स्वास्थ्य जांच कराकर उपचार लिया।
डॉक्टरों के अनुसार मौसम में नमी और गर्मी बढ़ने से वायरल लोगों में फैल रहा है। मरीजों में बुखार, शरीर दर्द, उल्टी, चक्कर और कमजोरी जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। इस दौरान डॉक्टर अजितेश ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। संवाद