फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Revised DPR for Metro from Dwarka to Rejangla Chowk will be prepared.

Gurugram News: द्वारका से रेजांगला चौक तक मेट्रो की संशोधित डीपीआर तैयार होगी

Sat, 22 Nov 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Revised DPR for Metro from Dwarka to Rejangla Chowk will be prepared.
दिल्ली से पालम विहार को जोड़ने की योजना, यातायात होगा सुगम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका सेक्टर 21 से रेजांगला चौक तक गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की संशोधित डीपीआर तैयार की जाएगी। द्वारका से मेट्रो लाइन जुड़ने के बाद दिल्ली-गुरुग्राम के बीच यातायात सुगम हो जाएगा।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.5 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक निर्माण कार्य चल रहा है। दूसरी ओर गुरुग्राम को द्वारका दिल्ली से जोड़ने की भी योजना है। कुछ माह पहले हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन बोर्ड बैठक (एचएमआरटीसी) में मेट्रो विस्तार पर चर्चा हुई थी। बैठक में यह निर्णय हुआ कि एचएमआरटीसी द्वारका सेक्टर 21 से गुरुग्राम के रेजांगला चौक (पालम विहार) तक प्रस्तावित मेट्रो की संशोधित डीपीआर तैयार कराएगी जिससे वर्तमान जरूरतों को रखकर डीपीआर बन सके।
विज्ञापन

द्वारका से इफ्को चौक तक गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की डीपीआर साल 2015 में बनी थी। अब गुरुग्राम की तस्वीर काफी बदल चुकी है। ऐसे में द्वारका से रेजांगला चौक गुरुग्राम को जोड़ने के लिए डीपीआर एचएमआरटीसी की ओर से तैयार कराई जाएगी। दूसरा एयरपोर्ट लाइन को गुरुग्राम से जोड़ने की परियोजना पर डीएमआरसी फिजिबिलिटी रिपोर्ट देगी। ऐसे में दोनों लाइनों का एचएमआरटीसी अध्ययन करेगी और यह देखेगी कि कौन सी लाइन निर्माण और यातायात के लिहाज से बेहतर है। इसके बाद इस परियोजना पर आगे काम होगा। योजना के अनुसार बिजवासन रेलवे स्टेशन के नजदीक भी मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा जिससे लोग रेलवे स्टेशन आसानी से पहुंच सकेंगे। वहां पर जमीन संबंधी अड़चन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएमआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड बैठक का नोट्स मिल गया है। इसी अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, पालम विहार में रेजांगला चौक और द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन को जोड़ने वाला स्पर यानि मेट्रो विस्तार 8.4 किमी लंबा होगा, जिसमें से 5 किमी पालम विहार से गुरुग्राम के सेक्टर 111 तक और शेष 3.4 किमी दिल्ली में होगा। पहले की डीपीआर में सात मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड प्रस्तावित हैं।

न्यू गुरुग्राम के कई सेक्टर जुड़ जाएंगे
अभी मेट्रो महरौली की ओर से गुरुग्राम से जुड़ी है। यदि द्वारका लाइन बन जाती है तो गुरुग्राम के लोग अपनी सुविधा अनुसार मेट्रो की सेवा ले सकेंगे। इससे गुरुग्राम और दिल्ली के बीच आवागमन का एक बेहतर नेटवर्क बन जाएगा। नई मेट्रो लाइन से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगा। इससे न्यू गुरुग्राम के कई सेक्टर जुड़ जाएंगे।


जल्द ही पिलर निर्माण का कार्य शुरू होगा
जीएमआरएल की ओर से पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कंपनी ने सेक्टर 44 से सुभाष चौक पर बैरिकेड लगवा दिया और सड़क की सेंट्रल वर्ज को तोड़ दिया है। यहां पर जल्द ही पिलर निर्माण का कार्य शुरू होगा। कंपनी सेक्टर 33 कास्टिंग यार्ड में तैयारियां कर रही हैं। पहले चरण में मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9 व सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed