फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Reverberated throughout the night in the streets of the city, keep awake, there is a BJP government

शहर की गलियों में रातभर गूंजा, जागते रहो, भाजपा की सरकार है

Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Reverberated throughout the night in the streets of the city, keep awake, there is a BJP government
गुरुग्राम। रात के सन्नाटे में शहर की कई कॉलोनियों की गलियों में ‘जागते रहो’ की आवाज ने लोगों को हैरानी में डाल में दिया। एकबारगी लगा कि यह ग्रामीण क्षेत्र की तरह शहर में ठीकरी पहरे की शुरूआत है, लेकिन जब ‘जागते रहो के साथ भाजपा की सरकार है’ भी कानों में पड़ा तो लोग हैरत में पड़ गए। यह सिलसिला मंगलवार की रात देर तक जारी रहा। दरअसल, कांग्रेस की ओर से जनजागरण अभियान के तहत शहर में रात के समय अनोखे तरीके से कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से 14 से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कई कॉलोनियों में घूम घूम कर कुछ अलग ढंग से ही जन जागरण अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सीटी, शंख और घंटियां भी बजाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर के मुताबिक भाजपा के हाथों में देश की बागडोर आने के बाद से ही देश के हालत खराब हो रहे हैं। आज देश-प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। इस सरकार में आम जनता की कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर और अमीर होता जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार अमीरों की सरकार है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि यह सिर्फ अंबानी और अडानी की सरकार है। पंकज डावर ने कहा कि उनका यह अभियान पूरे गुरुग्राम में हर कॉलोनी और हर सेक्टर में चलाया जाएगा। प्रतिदिन कार्यकर्ता सभी गलियों मोहल्लों में जाकर लोगों को जगाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर कुलदीप कटारिया, नरेश वशिष्ठ, अमित कोचर, भारत मदान, पीएल कटारिया, गौरव टॉक, उमेश गुगलानी, अनुराग अहूजा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed