फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Revansh wins three gold medals at the National Para-Swimming Championship.

Gurugram News: राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में रेवांश ने जीते तीन स्वर्ण

Wed, 10 Jun 2026 05:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Revansh wins three gold medals at the National Para-Swimming Championship.
बंगलूरू में आयोजित प्रतियोगिता के 50 मीटर फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक और बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में हासिल की सफलता
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा के उभरते पैरा तैराक रेवांश अदलखा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आठ से 10 जून तक आयोजित राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में रेवांश ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।



रेवांश अदलखा ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तथा 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली पैरा तैराकों के बीच रेवांश ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस सफलता से परिवार, खेल जगत और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि को न केवल व्यक्तिगत सफलता माना जा रहा है, बल्कि यह उन दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है जो खेलों में अपना भविष्य बनाने का सपना देखते हैं।
विज्ञापन



रेवांश के परिवार ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और संघर्ष छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है और रेवांश ने अपनी लगन एवं समर्पण से इसे साकार कर दिखाया है। इस अवसर पर रेवांश अडलखा एवं उनके परिवार ने अपने सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों, कोचों और मार्गदर्शकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed