{"_id":"656e18161c34abe9230016c5","slug":"retrenched-sanitation-workers-started-hunger-strike-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20112-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छंटनीग्रस्त सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छंटनीग्रस्त सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन
25 कर्मचारी बैठे हड़ताल पर, छह दिसंबर को करेंगे समापन
फर्रुखनगर व सोहना में भी कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के छंटनी ग्रस्त सफाई कर्मचारियों ने सोमवार से 24 घंटे की कार्मिक भूख हड़ताल शुरू की है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि छह दिसंबर तक भूख हड़ताल करेंगे और छह दिसंबर को बाबा भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी सभा करके भूख हड़ताल का समापन करेंगे। सोहना व फर्रुखनगर में भी सफाई कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
गुरुग्राम में पहले दिन 25 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे, जिनमें शैलेश, भारत, सपना, ज्योति, निशा, संतरा देवी, गिरिजा देवी, रीता देवी, रामसिंह, प्रीतम दत्त, रोहित, कपिल, दीपक, मुकेश, लाला, अजय, गोपाल, राजू, साजन, मुन्नालाल, अंकित, मनोज वीरू व कांतापल शामिल रहे। हड़ताल के 55वें दिन नौकरी से निकले गए सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय से झाड़सा रोड, ज्योति अस्पताल, पटवार भवन, अग्रवाल धर्मशाला से होते हुए वापस नगर निगम कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारी नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि छंटनी ग्रस्त सफाई कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी पर लें और बकाया तीन माह का वेतन, ईपीएफ व ईएसआई की राशि उनके बैंक खातों में डाली जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम छंटनी किए गए सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर बहाल न करके और कर्मचारियों की मांगों का समाधान न करके सिविल कोर्ट में याचिका डालकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहता है। 3480 सफाई कर्मचारियों के परिवारों के लगभग 20000 सदस्यों को भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया और शहर की जनता के स्वास्थ्य और भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। हड़ताल की अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष बसंत कुमार व कार्यकारी इकाई प्रधान कैलाश संगेलिया ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन इकाई के कार्यकारी सचिव धर्मेंद्र, जिला कार्यकर्ता भारत ने किया। धरना-प्रदर्शन में सुशीला देवी, सोनिया, अनीता देवी, रीना देवी, साहुन खान, संजय, राकेश, राहुल, सोहेल राणा, शम्मी सहित काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
माला पहनाकर हड़ताल पर बैठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी और सफाई कर्मचारियों से झूठे वादे करने उपरांत कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं करने और 29 अक्तूबर 2022 को हुए समझौते को लागू ना करने के विरोध में फर्रुखनगर में चार कर्मचारी 24-24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारी संजय, किरण देवी, राजकुमार व संजय को प्रधान सतीश सारवान, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र सारवान ने फूलमाला पहनाकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया।
-- --
कर्मचारियों की मांगों पर अमल किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगर परिषद सोहना के दर्जनभर सफाई कर्मचारी सोमवार को भूख हड़ताल पर रहे। सफाईकर्मी प्रधान विक्रम ने बताया कि सरकार के तानाशाही रवैये के चलते पूरे प्रदेश में नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहे। नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने पिछले वर्ष प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान के नेतृत्व पहुंचे कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि सफाई कर्मचारियों की मांगों पर अमल किया जाएगा।