{"_id":"6a2d6b1811fc11c5dc0e7388","slug":"retired-employees-to-receive-benefits-on-time-dhbvn-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91257-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिलेगा लाभ : डीएचबीवीएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिलेगा लाभ : डीएचबीवीएन
विज्ञापन
बादशाहपुर। उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वित्तीय एवं सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराने के लिए लंबित ऑडिट पैरों के शीघ्र निपटान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
डीएचबीवीएन के मुख्य अभियंता इंजीनियर राजकुमार जाजोरिया ने मुख्य वित्तीय अधिकारी और मुख्य लेखा परीक्षक को लंबित ऑडिट पैरों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह मुद्दा लंबे समय से कर्मचारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा निगम प्रबंधन के समक्ष उठाया जा रहा था।
मुख्य अभियंता ने बताया कि अनेक मामलों में संबंधित कार्यालयों द्वारा आवश्यक स्पष्टीकरण और जवाब पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं लेकिन अंतिम निर्णय लंबित रहने के कारण ऑडिट पैरे बंद नहीं हो पाए हैं। इसके चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने में देरी हो रही है जिससे पेंशन, ग्रेच्युटी, वित्तीय सहायता और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान भी प्रभावित हो रहा है। संवाद