{"_id":"6ad4c85031c2b9dd700e5faa","slug":"responsibilities-of-officials-in-the-corporation-have-been-changed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104623-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निगम में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निगम में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में प्रशासनिक कार्यों और विभागीय गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत इंजीनियरिंग और बागवानी शाखा के अधिकारियों को विभिन्न कार्यों, जोन और डिवीजनों की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यकारी अभियंता तुषार यादव को जोन -1 की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और रोड स्वीपिंग जैसे कार्य भी देखने होंगे। निर्माण एवं विध्वंस कचरा प्रबंधन और एनजीटी संबंधित कार्य भी उनके अधीन रहेंगे। कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण को रोड सेफ्टी और समाधान शिविरों का जिम्मा दिया गया है। वे जन संवाद और मुख्यमंत्री आवास से संबंधित कार्यों को भी संभालेंगे। उपायुक्त कार्यालय की बैठकों में वे नगर निगम के नोडल अधिकारी होंगे।
अन्य अधिकारियों की नई भूमिकाएं
कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार जोन -2 और मुख्यालय संबंधी कार्य देखेंगे। उन्हें जल एवं सीवरेज बिलिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी मिली है। सेक्टर-14 में नए कार्यालय भवन का निर्माण भी उनके कार्यों में शामिल है। कार्यकारी अभियंता कुलदीप यादव को जोन -6 का प्रभार दिया गया है। वे बंधवाड़ी लैंडफिल स्थल पर पुराने कचरे और वजीराबाद में स्टेडियम निर्माण का कार्य संभालेंगे।