फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents troubled by traffic jams and encroachment in Mayfield Garden

Gurugram News: मेफील्ड गार्डन में जाम, अतिक्रमण से लोग परेशान

Wed, 26 Aug 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Residents troubled by traffic jams and encroachment in Mayfield Garden
नगर निगम के अधीन आने के बाद भी हल नही हुईं समस्याएं, प्रींस्टन एस्टेट के लोगों ने खुद बनवाई सड़क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-51 स्थित मेफील्ड गार्डन के निवासी ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण, सीवेज और पेयजल की कमी से परेशान हैं। मेफील्ड गार्डन टाउनशिप को वर्ष 2024 में नगर निगम ने अपने अधीन ले तो लिया है मगर यहां लोगों की शिकायत है कि निगम के कार्य वहां नहीं शुरू हुए हैं। कुछ जगहों पर लोगों ने पैसे एकत्र कर खुद से सड़क बनवाई है। लोगों की शिकायत है कि जीएमडीए से पेयजल और सीवेज की जो लाइन मेफील्ड की ओर जो लाइन आ रही है, उसमें कई जगहों पर अवैध कनेक्शन के कारण ये दोनों लाइनें इलाके की पानी और सीवेज की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रही हैं।

निवासियों के अनुसार जीएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि वे केवल मुख्य लाइन की जांच कर सकते हैं। टाउनशिप के भीतर नगर निगम की ओर से लाइन आई है। नगर निगम से इलाके में काम कराने में लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मेफील्ड गार्डन टाउनशिप वर्ष 2002 में बसाई गई थी, इसमें लोगों की रिहाइश 2004 में शुरू हुई।
विज्ञापन



बानी स्क्वायर का टी जंक्शन ट्रैफिक जाम का हॉट स्पॉट है। इसको जोड़ने वाले रास्तों पर भी जाम रहता है। मेफील्ड गार्डन टी प्वाइंट पर जलभराव हो जाता है।
-धर्मवीर यादव, मेफील्ड गार्डन


24 जुलाई 2025 को मेफील्ड गार्डन को नगर निगम ने कागजी तौर पर अपने अधीन ले लिया था मगर कोई काम शुरू नहीं किया।
- अमित गोस्वामी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, प्रींस्टन एस्टेट

सर्विस लेन पर अतिक्रमण बड़ी समस्या है। पूरे इलाके मेें अकसर ट्रैफिक जाम लग जाता है। इस कारण हमें काफी दिक्कत आती है।
- साकेत कुमार, एन ब्लॉक मेफील्ड गार्डन


मेफील्ड गार्डन एनक्लेव की मुख्य सड़क बारिश में जलमग्न हो जाती है। यहां का बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर लचर है। कम्युनिटी सेेंटर जर्जर है।
- प्रज्ञा श्री, पूर्व उप प्रधान मेफील्ड गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed