फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents protest against builder in Vatika India Next

वाटिका इंडिया नेक्स्ट में बिल्डर के खिलाफ निवासियों का प्रदर्शन

Mon, 01 Nov 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Residents protest against builder in Vatika India Next
बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसायटी के निवासी। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसाइटी में सोमवार को निवासियों और फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बैनर लेकर सोसाइटी की सड़कों पर जुटे लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों से कार्रवाई करने की मांग की। सोसाइटी में फ्लैट खरीदारों को समय से पजेशन न मिलने और बिना ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) के ही लोगों को पजेशन देने की समस्या को सबसे बड़ी बताया।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी एसएल सिंगला ने बताया कि बिल्डर की लापरवाही व धांधली से लोग काफी परेशान हैं। एक हजार से ज्यादा परिवारों को इस सोसाइटी बनने के बाद पिछले 10-12 साल से परेशानियां बढ़ती ही गई हैं। शिकायतों के बाद भी बिल्डर ने कोई सुनवाई नहीं की, वहीं बिल्डर के खिलाफ इस पर विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोसाइटी में रखरखाव के सारे काम रुके पड़े हैं। वहीं सोसाइटी में क्लब हाउस, कम्यूनिटी सेंटर, धार्मिक स्थान और श्मशान घाट की मांग को पूरा नहीं किया गया है। इस पर बिल्डर के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया है। मांगें पूरी नहीं होती तो फिर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

फ्लैटों पर नहीं किया जा रहा पेंट
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में ज्यादातर फ्लैट पांच से सात साल पुराने हैं। इन पर दोबारा पेंट नहीं हुआ है। पुराना पेंट धुंधला होकर उखड़ चुका है। वहीं सोसाइटी में कम से कम 200 सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के मामले में बिल्डर ने अभी तक कोई प्रगति नहीं दिखाई है। निवासियों की निगम में आईडी बनवाने के नाम पर वसूली की जा रही है। मकानों में रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना हरेरा की अनुमति के हो रहा अलॉटमेंट
बिल्डर बिना हरेरा की अनुमति के प्रापर्टी का अलॉटमेंट कर देता है। वहीं फ्लैट खरीदारों को अभी तक पजेशन नहीं दी गई है। इसके अलावा यहां रह रहे निवासियों को तो बिना ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) के ही पजेशन दे दी गई थी। यह निवासियों के लिए आने वाले समय में दिक्कत पैदा करेगी। बिल्डर मेंटेनेंस चार्ज के नाम पर मनमानी वसूली कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed