{"_id":"678be712bf34f3134e025ac5","slug":"residents-of-ward-13-have-been-spending-the-night-in-darkness-for-15-days-due-to-no-electricity-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100593-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली नहीं आने से 15 दिन से अंधेरे में रात गुजार रहे वार्ड-13 के निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली नहीं आने से 15 दिन से अंधेरे में रात गुजार रहे वार्ड-13 के निवासी
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर के वार्ड नंबर-13 पंजाबी कॉलोनी में पिछले करीब 15 दिन से बिजली की सप्लाई बाधित होने के कारण दर्जनों परिवार परेशान हैं। वार्ड वासियों ने समस्या को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों से भी शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वार्ड वासियों ने इसकी शिकायत एसडीएम पुन्हाना व बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
वार्ड नंबर-13 निवासी सौरव गर्ग, विक्रम, मनोज कुमार, लोकेश, राजकुमार, बाबू राम , मुकेश, विनोद कुमार लालचंद, सुभाष सिंगला आदि का कहना है कि उनके वार्ड में पिछले 15 दिन से बिजली की सप्लाई बाधित है। इसकी शिकायत एसडीओ पुन्हाना से की लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड वासियों का कहना है कि बिजली नहीं आने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से पानी की समस्या बनी हुई है। परीक्षा नजदीक होने के कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग के अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। वार्ड वासियों ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
शहर में बिजली की कहीं भी समस्या नहीं है। अगर लोगो को कहीं समस्या आ रही है तो उसे जल्द ठीक कराया जाएगा। - शमीम खान, एसडीओ बिजली विभाग