फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of Sector-57 grappling with a water crisis.

Gurugram News: जलसंकट से जूझ रहे सेक्टर-57 के निवासी

Thu, 11 Jun 2026 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Residents of Sector-57 grappling with a water crisis.
गुरुग्राम। सेक्टर-57 के निवासी इस भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पिछले साल के जल संकट के बाद प्रशासन ने पेयजल की नई लाइन तो डाल दी, लेकिन इसे अंडरग्राउंड रिजवॉयर (टैंक) से जोड़ना भूल गया। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण करीब 4,500 घरों के 20,000 निवासी पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं। जीएमडीए से मिलने वाली पानी की आपूर्ति बेहद कम है। वहीं, ट्यूबवेल का पानी पाइपलाइन कनेक्शन न होने से घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष एसके मल्होत्रा ने बताया कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोशन लाल यादव और महासचिव राजीव कोचर के अनुसार, यहां के अधिकांश मकान बहुमंजिला हैं। लोगों को हर दूसरे-तीसरे दिन महंगे दामों पर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed