फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of ROF Alloys Society protest against the builder

Gurugram News: आरओएफ आलायस सोसाइटी के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 03 May 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Residents of ROF Alloys Society protest against the builder
फोटो
विज्ञापन

- मेंटेनेंस सेवाओं, आईएफएमएस फंड और अधूरे हैंडओवर को लेकर 70–80 लोग जुटे

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-102 स्थित आरओएफ आलायस सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। करीब 70–80 निवासी आरडब्ल्यूए टीम के साथ आरओएफ ग्रुप के हेड ऑफिस के बाहर एकत्र हुए और लंबे समय से लंबित हैंडओवर और खराब मेंटेनेंस सेवाओं के मुद्दों को उठाया।

प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जताया। निवासियों का कहना है कि वे लगातार मेंटेनेंस शुल्क दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं और सेवाएं सही तरीके से नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के अनुसार कई बार ईमेल, मीटिंग और बातचीत के जरिए बिल्डर से समाधान करने की मांग की गई है। बावजूद इसके अब तक न तो मेंटेनेंस फंड का स्पष्ट हिसाब दिया गया है और न ही सोसाइटी के पूर्ण हैंडओवर की कोई ठोस समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक मोंगिया ने कहा हमारी मेंटेनेंस का पूरा हिसाब, आईएफएमएस की पारदर्शिता और समय पर हैंडओवर की मांग हैं। वहीं आरडब्ल्यूए सचिव रंजन पांडा ने कहा कि यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण और कानूनी दायरे में है लेकिन आरओएफ मैनेजमेंट की ओर से जवाब देने के बजाय दबाव और धमकी दी जा रही है।


निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी और अन्य संबंधित विभाग से कानूनी कार्रवाई की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed