{"_id":"64fdce670b0a1086d308c4d4","slug":"residents-of-chuharpur-are-suffering-due-to-negligence-of-sweeper-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14107-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सफाईकर्मी की लापरवाही भुगत रहे चूहड़ पुर के वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सफाईकर्मी की लापरवाही भुगत रहे चूहड़ पुर के वासी
विज्ञापन
गांव चूहड़ पुर के रास्तों पर भरा पानी।
सफाईकर्मी की लापरवाही भुगत रहे चूहड़ पुर के वासी
- गांव चूहड़ पुर के रास्तों पर भरा पानी, ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। खंड के गांव चूहड़ पुर की गलियों व रास्तों में कीचड़ व गंदा पानी भरा होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। गांव की नालियां गंदगी से लबालब हैं, जिससे मच्छरों का आतंक फैल रहा है। मच्छरों के कारण गांव में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। प्रशासन की ओर से गांव में साफ-सफाई की कोई सुध नहीं ली जा रही। गांव में नियुक्त सफाईकर्मी सफाई करने नहीं आता। सफाईकर्मी की लापरवाही को चूहड़ पुर के ग्रामीण भुगत रहे हैं।
गांव में सफाई नहीं होने पर ग्रामीण पवन दायमा, चंद्रपाल, और जयपाल भामला का कहना है कि सफाई कर्मी पिछले कई माह से नहीं आया है जिससे नालियों में कूड़ा फंसने से गंदा पानी गलियों में भर गया है। पानी भरा हाेने के कारण यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर छोटे बच्चों व बुजुर्गों को बहुत परेशानी होती है। गांव की कई गलियों में लगभग दो सालों से गंदा पानी घरों के आगे भरा हुआ है। लेकिन, इसकी निकासी का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण गौरव भामला, सुनील भामला, मोहित, विपिन, कमला देवी, चंपा देवी, जयपाली, धर्म देवी, बिरह्म देवी का कहना है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।
गांव में फैली गंदगी व गलियों में पानी भरने को लेकर सरपंच उदय सिंह का कहना है कि गांव में एक ही सफाईकर्मी है, जो कहीं अन्य जगह भी नौकरी करता है। सफाईकर्मी के पिता उसकी जगह कई बार सफाई करने आ जाते है। इस संदर्भ में एसडीएम सोहना को लिखित शिकायत दी जाएगी, ताकि कार्रवाई हो सके।