{"_id":"69e139f3c5b59111dd021c0c","slug":"residents-in-sector-79-troubled-by-dust-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85114-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-79 में धूल से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-79 में धूल से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों-बुजुर्गों के लिए गंभीर समस्या, प्रशासन पर कार्रवाई न करने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-79 में रहने वाले लोग इन दिनों उड़ती धूल से बेहद परेशान हैं। खासकर सुबह के समय पूरा इलाका धूल की चादर में लिपटा नजर आता है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समस्या और गंभीर बनती जा रही है। रामपुरा से नौरंगपुर रोड की स्थिति भी काफी खराब है। यहां दिनभर हवा में धूल जमी रहती है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और नगर निगम को शिकायत दी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में दो रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट और बड़े स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण धूल की समस्या बढ़ी है। कच्चा माल खुले में ले जाया जा रहा है और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से धूल और फैल रही है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से सड़कों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि टैक्स देने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रोहित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में धूल के कारण हालात बेहद खराब हो रहे है सुबह और शाम के समय इलाके में दिनभर धूल जमा रहती हैं। ऐसे में इलाके में सांस लेना मुश्किल हो गया है। निवासी सतपाल यादव ने बताया कि इलाके में धूल के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी बूरा प्रभाव पड़ने लग रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, सुबह के समय सैहर करने भी नहीं निकल सकते हैं। सड़कों के किनारे भारी मिट्टी जमा है, जब बड़े वाहन सड़कों से निकलते हैं तो हवा में धूल जमा हो जाती है।