Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents have had power cuts for two days.Residents have had power cuts for two days.

Gurugram News: दो दिनों से कटी है बिजली निवासियों ने

Fri, 10 Apr 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Residents have had power cuts for two days.Residents have had power cuts for two days.
दो दिनों से कटी है बिजली उपायुक्त के आवास के सामने लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

- उपायुक्त आवास के समक्ष सेक्टर 92 स्थित रहेजा नवोदया और संपदा के निवासियों का धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दो दिनों से बिजली संकट से त्रस्त सेक्टर 92 स्थित रहेजा नवोदया और संपदा के निवासियों ने उपायुक्त अजय कुमार के आवास के सामने धरना -प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को देर शाम उपायुक्त से गुहार लगाने पहुंचे पहुंचे निवासियों ने उपायुक्त से हस्तक्षेप कर सोसाइटी की बिजली चालू कराने की मांग की। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वेद ढाका ने बताया कि उनकी सोसाइटी में बिल्डर ने स्थाई कनेक्शन नहीं लिया है। बिल्डर का बिजली निगम के पास करीब 6 करोड़ रुपया बकाया है। यह मामला अदालत में चल रहा है। अदालत ने बिजली नहीं काटने के आदेश दे रखे हैं बावजूद इसके उनकी बिजली काट दी गई। पिछले दो दिनों से सोसाइटी में बिजली नहीं। जेनसेट से काम चल रहा है, अब जेनसेट भी खराब हो चुका है। यहां 700 परिवार रहते हैं।



इस संबंध में बिजली निगम के एसई वन श्यामबीर सैनी ने बताया कि सोसाइटी की बिजली जोड़ने के आदेश दे दिए गए है। अभी- अभी उपायुक्त ने आदेश हमें दिया है। न्यायालय में यह मामला दोबारा खुला है। बिजली नहीं काटे जाने जैसे कोई आदेश नहीं आए थे। बकाया राशि होने के कारण बिजली काटी गई थी।
विज्ञापन


- पूनम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed