फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Report fraud immediately

Gurugram News: धोखाधड़ी होने पर तुरंत करें शिकायत

Wed, 27 May 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Report fraud immediately
नूंह। सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते दौर में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए उपायुक्त ने जिलावासियों से सतर्क रहने और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत केंद्रीय गृह मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी और इनामी ऑफरों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। उपायुक्त ने सलाह दी कि ऑनलाइन खरीदारी से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता जरूर जांचें और संभव हो तो कैश ऑन डिलीवरी विकल्प का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि अब पहले के हेल्पलाइन नंबर 155260 की जगह 1930 जारी किया गया है। साथ ही पीड़ित पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से परिवार और समाज को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed