फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief to residents of unsafe C Tower of Chintels Society till October

Gurugram News: चिंटेल्स सोसाइटी के असुरक्षित सी टावर के निवासियों को अक्तूबर तक राहत

Mon, 09 Sep 2024 03:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Relief to residents of unsafe C Tower of Chintels Society till October
चुनाव के कारण अभी प्रशासन नहीं लेगा कोई निर्णय, लोग कर रहे तीसरे पक्ष से जांच कराने की मांग
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के असुरक्षित घोषित सी टावर के निवासियों को अक्तूबर तक का समय मिल गया है। चुनाव बाद टावर को खाली करने को लेकर जिला प्रशासन कोई कदम उठाएगा। सीबीआरआई ने अगस्त में जारी रिपोर्ट में सी टावर को असुरक्षित घोषित कर दिया था। स्थानीय निवासी तीसरे पक्ष से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान राकेश हुड्डा ने बताया कि सीबीआरआई ने अपनी रिपोर्ट में सी टावर को असुरक्षित घोषित किया हुआ है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर स्थानीय लोग कुछ दिन पहले उपायुक्त से मिले थे और अपनी परेशानियों से अवगत कराया था। हुड्डा ने बताया कि सीबीआरआई ने ए,बी व सी टावरों की जांच की थी। इसमें सी टावर की रिपोर्ट दी गई और अभी ए व बी की रिपोर्ट आनी है। उनका कहना है कि छह माह पहले की रिपोर्ट में तीनों टावरों को सेफ बताया गया था। राकेश हुड्डा ने बताया कि उपायुक्त के सामने लोगों की परेशानियां रखी गईं। इसमें तीसरे पक्ष से सी टावर की जांच कराने के बाद प्रशासन को कोई निर्णय लेने को कहा गया। इस पर उपायुक्त ने कहा है कि इस मामले में चुनाव बाद ही कोई निर्णय लिया जाएग। अभी प्रशासन चुनाव संंबंधी कार्याें में व्यस्त है।
विज्ञापन



---

जे टावर में एक को छोड़कर सभी फ्लैट हुए खाली
चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के जे टावर में रह रहे आठ फ्लैट मालिकों में से सात ने फ्लैट खाली कर दिए हैं। एक फ्लैट में लोग रह रहे हैं,वह भी जल्द खाली कर देंगे। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान राकेश हुड्डा ने बताया कि जे टावर में एक फ्लैट को छोड़कर सभी ने फ्लैट खाली कर दिए हैं। उनका कहना है कि यह फ्लैट भी जल्द खाली हो जाएगा। बता दें कि बिल्डर ने जे टावर को खाली नहीं करने पर लिफ्ट बंद कर दी थी। इसके बाद टावर में जमकर हंगामा हुआ था। हालांकि पुलिस की दखल के बाद लिफ्ट शुरू हुई थी। इसके बाद लोग फ्लैट खाली करने में जुट गए थे। बता दें कि जिलाधीश द्वारा सात अगस्त को जारी आदेशों में कहा गया था कि आईआईटी दिल्ली की स्ट्रक्चर ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर टावर जे रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है। जिलाधीश ने जे टावर में रह रहे निवासियों को तत्काल निकासी के आदेश दिए थे। दूसरी ओर चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के असुरक्षित पांच टावरों को तोड़ने का काम चल रहा है। इसका काम एडिफिस कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने पांच टावरों के फ्लैटों में लगीं खिड़कियों, पाइप, दरवाजे, फायर सिस्टम समेत अन्य सामानों को निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed