फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief in water bill payment date due to new software

Gurugram News: नए सॉफ्टवेयर के कारण पानी बिल भुगतान तिथि में राहत

Fri, 20 Feb 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Relief in water bill payment date due to new software
8 मार्च तक बिना जुर्माना बिल जमा करने की सुविधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने पानी बिलों की तैयारी और भुगतान रसीद के लिए नए सॉफ्टवेयर सिस्टम को लागू करने के चलते उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं की बिल जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच पड़ती है, वे अब अपना बिल 8 मार्च 2026 तक बिना किसी जुर्माना या विलंब शुल्क के जमा कर सकेंगे।

निगम ने जल बिलिंग प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नया सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित और लागू किया है। इस सिस्टम को पूरी तरह चालू करने के लिए पुराने सॉफ्टवेयर में मौजूद उपभोक्ता डेटा को नए सिस्टम में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी अवधि के दौरान नागरिकों को असुविधा न हो, इसलिए भुगतान तिथि में यह विशेष छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर जमा किए गए ऐसे बिलों पर किसी प्रकार का लेट पेमेंट चार्ज या पेनल्टी नहीं लगेगी। यह सुविधा केवल उन उपभोक्ताओं के लिए लागू होगी जिनकी मूल देय तिथि 20 से 28 फरवरी के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------


नगर निगम ने कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय) को निर्देश दिए हैं कि आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह आदेश अतिरिक्त आयुक्त-1 यश जालुका द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed