{"_id":"6a427f2fa5323a08240abb51","slug":"relief-from-waterlogging-on-nh-48-between-hero-honda-chowk-and-narsinghpur-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92963-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएच-48 पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएच-48 पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन
जीएमडीए ने ट्रेंचलेस तकनीक से दो पाइप डाले, तीसरे का काम जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक सर्विस रोड पर बारिश में जलभराव की समस्या के राहत मिलने की उम्मीद है। इसके स्थायी समाधान के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने कदम उठाया है। सनबीम कंपनी के सामने हाईवे के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से तीन बैरल (पाइप) डालने की योजना में दो पाइप बिछाए जा चुके हैं, जबकि तीसरे पाइप का काम जारी है।
हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक सर्विस रोड पर हर बारिश में पानी भर जाता है। कई बार पानी मुख्य कैरिजवे तक पहुंचने से लंबा जाम लग जाता है। अभी तक जलभराव होने पर जीएमडीए और एनएचएआई पंपों की मदद से पानी को खाड़सा गांव के पास स्थित बादशाहपुर ड्रेन तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद हर साल जलभराव की समस्या बनी रहती है। अब जीएमडीए हाईवे के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से पाइप डालकर बारिश के पानी को राधा कृष्ण गार्डन के पास बने वाले स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के माध्यम से सीधे बादशाहपुर ड्रेन तक पहुंचाने की व्यवस्था तैयार कर रहा है।
750 मीटर लंबे बरसाती नाले से मिलेगा लाभ
सनबीम की ओर से पाइप को राधा कृष्ण गार्डन की डाला गया है। इसके बाद एक टैंक बनाकर पानी को नए बरसाती नाले से बादशाहपुर ड्रेन तक भेजा जाएगा। इसके लिए राधा कृष्ण गार्डन के पास लगभग 750 मीटर लंबा पक्का बरसाती नाला बनाया गया है।
विज्ञापन
--
परियोजना के तहत दो बैरल बिछाए जा चुके हैं और तीसरे का कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने पर बारिश का पानी सीधे बादशाहपुर ड्रेन तक पहुंचेगा। इससे नरसिंहपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या में काफी कमी आएगी। -विक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
-- -- -- -- -- -- -- -- -
न्यू गुरुग्राम में मजबूत की ड्रेनेज व्यवस्था
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सेक्टर-58 से 67 तक मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज नेटवर्क को और मजबूत किया है। विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पंप, कलेक्शन सम्प, नई आरसीसी पाइपलाइन और सतही नालों की कनेक्टिविटी विकसित की गई है। इसके साथ ही सेक्टर-58 से 80 तक के सड़क नेटवर्क और ड्रेनेज व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि सेक्टर-67 स्थित बेस्टेक सोसाइटी के पास पंप हाउस में अतिरिक्त पंप और डीजी सेट लगाए जाएंगे। इससे भारी बारिश के दौरान पानी की निकासी क्षमता बढ़ेगी। वहीं, सेक्टर-66 में एआईपीएल मॉल के सामने चार कलेक्शन संप बनाकर उन्हें 600 मिमी आरसीसी पाइपलाइन के माध्यम से आपस में जोड़ा गया है। इस नेटवर्क को सीवर संप से भी जोड़ा गया है, ताकि बारिश के पानी का तेजी से निकास हो सके। ब्यूरो