फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief from drizzle, light clouds will prevail today

Gurugram News: बूंदाबांदी से राहत, आज छाए रहेंगे हल्के बादल

Sat, 22 Jun 2024 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Relief from drizzle, light clouds will prevail today
- दोपहर बाद हवाओं के साथ हुई बारिश, पारा 4 डिग्री गिरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। शुक्रवार को तापमान में पिछले 15 दिनों के मुकाबले करीब 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई वहीं दोपहर को हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से शहर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे वहीं तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

शहर में पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। शहर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है। प्रचंड गर्मी से शहर के निवासियों का हाल बेहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की हवा रही सामान्य
शुक्रवार को शहर की हवा भी सामान्य रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 195 दर्ज किया गया है। इसके अलावा विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 238, सेक्टर-51 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 166, सेक्टर-2 आईएमटी मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 167 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article