फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relatives will protest if no action is taken against the attackers in 48 hours

Gurugram News: हमलावरों पर 48 घंटे में कार्रवाई न करने पर परिजन करेंगे प्रदर्शन

Wed, 21 Jun 2023 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Relatives will protest if no action is taken against the attackers in 48 hours
हमलावरों पर 48 घंटे में कार्रवाई न करने पर परिजन करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

- बीते रविवार को गाड़ी की पार्किंग को लेकर कहासुनी में युवक के साथ की थी मारपीट



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मारुति कुंज रोड पर बीते रविवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी होने पर युवक के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ 48 घंटे में पुलिस कार्रवाई न करने पर घायल युवक के परिजनों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। परिजनों का कहना है कि प्रवासी लोगों के साथ आए दिन मारपीट की घटना हो रही है।

शनि एंक्लेव निवासी विकास ने बताया कि वह बीते रविवार शाम को अपने साथी के साथ मारुति कुंज रोड पर स्थित मार्केट में दूध लेने के लिए गया था। इसी दौरान वहां पर एक गाड़ी गलत पार्किंग में खड़ी थी। उन्होंने गाड़ी मालिक से गाड़ी सही जगह खड़ी करने के लिए बोल दिया। इस पर वह गुस्सा होकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

इसके थोड़ी ही देर बाद वहां पर पांच-सात लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वहां पर मौजूद लोगों ने पीड़ित को हमलावरों से बचाने की कोशिश की तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि आए दिन प्रवासी लोगों पर हमले होते रहते है। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो वह प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed