फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relatives of the deceased blocked Pataudi Chowk

Gurugram News: मृतक के परिजनों ने पटौदी चौक पर लगाया जाम

Mon, 22 Apr 2024 04:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Relatives of the deceased blocked Pataudi Chowk
श्मशान भूमि सुधार समिति के प्रधान सहित तीन लोगों पर लापरवाही बरतने का मामला दर्ज
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्मशान घाट की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत के मामले में न्यू कालोनी थाना पुलिस ने श्मशान भूमि सुधार समिति के प्रधान सहित तीन लोगों पर लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। मृतकों के परिजनों ने रविवार की सुबह पटौदी चौक पर जाम लगा कर आरोपियों की गिफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा देकर शांत कराया।
पुलिस ने घायल दिलीप कुमार उर्फ दीपा प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। दिलीप ने शिकायत में कहा कि श्मशान के पिछले हिस्से वाली कॉलोनी में श्मशान की दीवार के ठीक सामने उनका कैटर्स का कारोबार है। दीवार के पास बेंच और कुछ कुर्सियां डाली जाती हैं। आसपास के लोग यहां आकर बैठते हैं। शनिवार शाम भी कुछ लोग और वह खुद यहां बैठे थे। इसी दौरान श्मशान के पिछले हिस्से की दीवार गिर गई। इसमें दबने से पांच लोगों की मौत हो गई और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने श्मशान भूमि सुधार समिति के प्रधान परमजीत सिंह ओबेरॉय, सदस्य सुभाष खरबंदा, केके बॉम्ब व अन्य सदस्यों और देखरेख करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में कहा गया है कि समिति के लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं। समिति से कई बार दीवार के कमजोर होने और गिरने की आशंका जाहिर की गई थी, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 बच्चियों सहित 5 लोगों की हुई मौत
बता दें कि शनिवार की शाम को श्मशान घाट की अर्जुन नगर की तरफ की दीवार गिरने से 2 बच्चियों सहित 6 लोग दब गए थे। पुलिस चौकी अर्जुन नगर की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इस हादसे में 2 बच्चियों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तान्या पुत्री विनोद निवासी वीरनगर, गुरुग्राम उम्र-11 वर्ष, देवीदयाल उर्फ पप्पू निवासी अर्जुन नगर, गुरुग्राम उम्र-70 वर्ष, मनोज गाबा निवासी अर्जुन नगर, गुरुग्राम उम्र-54 वर्ष, कृष्ण कुमार निवासी अर्जुन नगर, गुरुग्राम उम्र-52 वर्ष व खुशबू पुत्री सुनील कुमार निवासी वीरनगर, गुरुग्राम के रूप में हुई थी।
स्थानीय निवासी विनोद व मनोज ने बताया कि श्मशान की दीवार के साथ लकड़ियों को दबाकर रखा गया था जिसके कारण दीवार पर अत्यधिक दबाव था। करीब 2-3 महीने पहले से दीवार टेढ़ी हो चुकी थी और गिरने की आशंका बनी हुई थी। इस बारे में श्मशान घाट सुधार समिति को कई बार अवगत कराया गया लेकिन इस दीवार को ठीक नहीं कराया गया जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस को दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।



जिस जगह हुई मौत उसी के पास में हुआ दाह संस्कार



जिस श्मशान घाट की दीवार ढहने से पांच लोगों की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिवार वालों की ओर से उसी श्मशान घाट लाया गया। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed