फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Registry 11 years ago, still did not get the plot

11 साल पहले रजिस्ट्री, फिर भी नहीं मिला प्लॉट

Fri, 10 Sep 2021 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Registry 11 years ago, still did not get the plot
पटौदी। खंड के गांव मिल्कपुर में 11 साल बीत जाने के बाद भी महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना में भूमिहीन कामगारों को प्लॉट नहीं मिले हैं। वह दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। प्लॉट आवंटित न होने के कारण महिलाओं ने लघु सचिवालय के बाहर हाथों में प्लेट और चम्मच बजाकर सरकार तथा प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

ज्ञानो देवी, सुदेश, शर्मिला, संतोष, शकुंतला, मैना, निर्मला, मनीषा, ओमकला, पूनम सुरेश, बीना और सुमन ने बताया कि सरकार को ध्यान देना चाहिए। कोई सुनने वाला नहीं है। महिलाओं ने कहा कि राज्य 2010 में तत्कालीन सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के अंतर्गत भूमिहीन कामगारों को गांव मिल्कपुर के 43 लोगों को 100-100 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री सौंपी थी। लेकिन 11 साल बाद भी प्लॉटों की निशानदेही तक नहीं मिली है। रजिस्ट्री लेकर इधर-उधर धक्के खाने को मजबूर हैं। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्लॉटों का कब्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed