फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Registration of the flat/apartment cancelled due to forged documents.

Gurugram News: फर्जी दस्तावेज से फ्लैट हड़पने की आरोपी की याचिका खारिज

Fri, 31 Jul 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Registration of the flat/apartment cancelled due to forged documents.
महिला पर हनी ट्रैप के साथ ही पति के फ्लैट के दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ करने का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। पहली शादी छुपाकर दूसरी शादी करने और फर्जी दस्तावेज से फ्लैट अपने नाम पर करने के मामले में निचली अदालत के बाद ऊपरी अदालत ने आरोपी महिला की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश यशविंद्र पॉल सिंह की अदालत ने दिया है। महिला की पति की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।



बचाव पक्ष ने दलील दी कि उसे झूठा फंसाया गया है। वह 21 जुलाई 2026 से हिरासत में है। उसके खिलाफ कोई कानूनी सबूत नहीं है। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि आरोपी महिला को झूठी शिकायतें दर्ज करने की आदत है। उसने शिकायतकर्ता से अपनी पिछली शादी छिपाकर शादी की। आरोपी महिला पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता के एक फ्लैट को एक सीमित कंपनी के रूप में पंजीकृत कराया। उसमें उसने खुद को प्रमोटर दिखाया, जबकि वह फ्लैट शिकायतकर्ता का था। आरोपी महिला पर हनी ट्रैप का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed