फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   registration link for Amar Ujala Samvad program organized on 2nd September in Gurugram

Amar Ujala Samwad: 2 सितंबर को गुरुग्राम में होने वाले अमर उजाला संवाद का बनें हिस्सा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Fri, 30 Aug 2024 06:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Aug 2024 06:47 PM IST
सार

सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस संवाद कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। यह कार्यक्रम आम से लेकर खास सभी के लिए है और आप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
registration link for Amar Ujala Samvad program organized on 2nd September in Gurugram
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में दो सितंबर को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस आयोजन में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति के पुरोधा जुटेंगे। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस संवाद कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। यह कार्यक्रम आम से लेकर खास सभी के लिए है और आप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना है। 

विज्ञापन


अभी रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें…

संवाद के दौरान देश की जानी-मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों व विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। दो सितंबर सोमवार को सुबह 9 बजे गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में संवाद का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल जगत से पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जहां प्रदेश में खेलों के भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे तो मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं पर अपनी राय रखेंगी। मोटिवेशनल स्पीकर सिस्टर शिवानी और आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद चरणदास भागदौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के सूत्र बताएंगे। अगर आप भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो हमारे नंबर 7669303698 और गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed