{"_id":"6b0ad1370c2a316fc60c4f78","slug":"youth-congress-protest-outside-meta-headquarters-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108718-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेटा मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेटा मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
गुरुग्राम में मेटा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के नेता व अन्य। स्त्रोत-पार्टी
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कई नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। युवा कांग्रेस ने शनिवार को मेटा इंडिया मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक आवाजें दबाने के खिलाफ किया गया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इसका नेतृत्व किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
उदय भानु चिब ने कहा कि सोशल मीडिया जनता की आवाज उठाने का मुख्य मंच है। विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंता का विषय है। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने भी मेटा प्रबंधन से कार्रवाई स्पष्ट करने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि आवाज दबाने पर लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा। इससे पहले भी प्रदेश के नेता मेटा कार्यालय पर दो बार प्रदर्शन कर चुके हैं।