फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Register pet dogs online in Nagar Nigam

Gurugram News: पालतू कुत्तों के लिए नगर निगम में ऑनलाइन कराएं रजिस्ट्रेशन

Sat, 30 Aug 2025 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Register pet dogs online in Nagar Nigam
नगर निगम का कुत्तों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने घरों में कुत्ता पालने वालों को रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया को और सरल कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन करने व उस पर मांगे जाने वाले दस्तावेजों के निरीक्षण के बाद उन्हें साल भर के लिए रजिस्ट्रेशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। कुत्तों को लगने वाले इंजेक्शन पूरा करने के बाद एजेंसी की ओर से मालिकों को यह कार्ड जारी किया जा रहा है। नगर निगम ने नए सत्र में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन व उनके वैक्सीनेशन को लेकर कैंप लगाया जाएगा।
नगर निगम की ओर से पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन की सुविधा ऑनलाइन जारी है। आवेदन करने वाले को ऑनलाइन सभी साक्ष्य उपलब्ध कराने होते हैं। इसके बाद उसकी जांच के लिए नगर निगम की ओर से पेट पल्स नामक एजेंसी से करार कर रखा है। एजेंसी की ओर से रजिस्ट्रेशन के मानकों की जांच की जाती है। बीते वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने 2500 कुत्तों का रजिस्ट्रेशन किया है। जबकि अब तक 968 कुत्तों को रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन

कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की ओर से सभी संयुक्त आयुक्त को आदेश दिया है कि वह अपने जोन में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाए। जिन मालिकों की ओर से कुत्ता पाला जा रहा है वह नगर निगम की सभी मानकों को पूरा करें। नगर निगम के इस अभियान में कुत्तों का उपचार करने वाले और जानवर प्रेमियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए अलग-अलग सोसाइटियों के साथ जल्द ही कैंप लगाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन अभियान को ओर तेज किया जाएगा। - डॉ. अमित त्रिपाठी, पेट पल्स, कंपनी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed