फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Register for grant under Chief Minister's Marriage Shagun Scheme

Gurugram News: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना में अनुदान के लिए कराएं पंजीकरण

Wed, 20 Aug 2025 05:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Register for grant under Chief Minister's Marriage Shagun Scheme
गुरुग्राम। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों और दिव्यांगजन की शादी में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना संचालित की जा रही है। इसका लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराना होगा। डीसी अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना में अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति / टपरीवास जाति के लाभार्थियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की बेटियों के विवाह पर 71,000 रुपये अनुदान राशि और पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के व्यक्तियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की बेटियों के विवाह पर 41,000 रुपये अनुदान राशि दी जाती है। सभी वर्गों की विधवा, अनाथ, तलाकशुदा, बेसहारा महिलाओं और उनके बच्चों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये अनुदान राशि दी जाएगी। महिला खिलाड़ियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की शादी के लिए भी 41,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यदि दोनों वर-वधू दिव्यांग हैं तो उन्हें 51,000 रुपये अनुदान राशि दी जाएगी। अगर इनमें से केवल एक वर या वधू दिव्यांग है, तो 41,000 रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत आवेदक को अपनी बेटी के विवाह के बाद छह माह के भीतर विवाह पंजीकरण कराना होगा। वेबसाइट shadi.edisha.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed