फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Redevelopment of major intersections will provide relief from traffic congestion in the old city.

Gurugram News: प्रमुख चौक-चौराहों के पुनर्विकास से पुराने शहर को मिलेगी जाम से राहत

Thu, 23 Jul 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Redevelopment of major intersections will provide relief from traffic congestion in the old city.
राजीव चौक-रेलवे स्टेशन और महावीर चौक-सेक्टर-4/7 मार्ग पर जंक्शन में होगा सुधार
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए डीपीआर तैयार कराई जाएगी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुराने शहर में लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) प्रमुख चौक-चौराहों के जंक्शन में सुधार कराने जा रहा है। इसके तहत राजीव चौक से रेलवे स्टेशन ओल्ड रेलवे रोड और महावीर चौक से सेक्टर-4/7 चौक तक न्यू रेलवे रोड पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी।
जीएमडीए ने परियोजना के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंसल्टेंट दोनों मार्गों का ट्रैफिक सर्वे, तकनीकी अध्ययन और विस्तृत डिजाइन तैयार करेगा। इसके आधार पर जंक्शन के पुनर्विकास और यातायात सुधार कार्यों की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

योजना के तहत राजीव चौक से रेलवे स्टेशन तक के मार्ग पर प्रमुख चौराहों और कटों का पुनर्गठन, लेन प्रबंधन और ट्रैफिक मूवमेंट को सुचारु बनाने के उपाय सुझाए जाएंगे। वहीं, महावीर चौक से सेक्टर-4/7 चौक तक भी जंक्शन का पुनर्विकास कर यातायात बाधाओं को कम करने पर जोर रहेगा। डीपीआर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा, फुटपाथ, सड़क संकेतक, लेन मार्किंग, ट्रैफिक सिग्नल, स्ट्रीट लाइटिंग और वर्षा जल निकासी व्यवस्था को भी शामिल किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार यू-टर्न, सर्विस लेन और अन्य यातायात सुधार उपायों की भी सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार के अनुसार, डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की लागत तय की जाएगी। इसका उद्देश्य पुराने शहर के व्यस्त मार्गों पर जाम कम करना, यात्रा का समय घटाना और यातायात को अधिक सुरक्षित बनाना है।


रेलवे स्टेशन से जोड़ती हैं दोनों सड़कें
ओल्ड और न्यू रेलवे रोड पर वाहन चालकों को रोज जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। न्यू रेलवे रोड पर कई अस्पताल और लैब हैं। ऐसे में सड़कों पर वाहनों को पार्क करने से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। दोनों सड़कें रेलवे स्टेशन से जोड़ती हैं। ऐसे में वाहनों का भी काफी दबाव रहता है। दूसरा दुकानदारों व अन्य अतिक्रमण से भी यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed