फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   red tomato hidden behind green vegetables

Gurugram News: हरी सब्जियों के पीछे छिप गया लाल टमाटर

Wed, 28 Jun 2023 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
red tomato hidden behind green vegetables
हरी सब्जियों के पीछे छिप गया लाल टमाटर
विज्ञापन

- चार दिन के अंदर ही 30 रुपये से 80 रुपये किलो पहुंचा भाव
- फूलगोभी भी 60 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो के भाव से बिक रही
- एक सप्ताह में ही गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। सप्ताह पहले बरसात के दस्तक देने से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। जो टमाटर पहले 30 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था वहीं आज 80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसके साथ ही हरी सब्जियों के दाम में भी इजाफा हुआ है। दो दिन पहले तक 60 रुपये किलो बिकने वाली फूल गोभी का भाव अब 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में गृहिणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
पिछले एक सप्ताह से सब्जियों के दामों में तेजी आ रही है। बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिससे सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। पटौदी के मोहन सब्जी वाले ने बताया कि महंगाई होने पर लोग कटौती करना शुरू कर देते हैं। टमाटर का दाम बढ़ते ही लोगों ने एक किलो की जगह एक पाव खरीदना शुरू कर दिया है, ऐसे ही हरी सब्जियों की मात्रा भी कम कर दी है। इसका असर दुकानदारी पर पड़ रहा है, थोक में खरीदने वाले दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है। एक सप्ताह पहले पटौदी में टमाटर 30 रुपये प्रति किलो था। बरसात के साथ ही टमाटर के दाम 80 रुपये किलोग्राम हो गए है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले करेले के दाम 20 रुपये किलो थे जो अब 40 रुपये किलो, शिमला मिर्च 30 रुपये से 40 रुपये किलो, भिंडी 25 रुपये 40 रुपये, घीया 20 रुपये प्रति किलो से 40 रुपये किलो, फूलगोभी 60 रुपये से 100 रुपये किलो बिक रही है। इसी प्रकार अरबी 30 रुपये से 40 रुपये, खीरा 20 रुपये अब 35 रुपये किलो, बैंगन 20 रुपये से 30 रुपये, पालक 20 रुपये से 30 रुपये, बंदगोभी 15 रुपये से 25 रुपये, अदरक 140 रुपये से 280 रुपये किलोग्राम तक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की मानें तो महंगाई के कारण थाली से सब्जियां गायब होती जा रही हैं। गृहणियों का बजट बिगड़ गया है, आसमान छू रही हरी सब्जियों के दाम ने लोगों की थाली महंगी कर दी है। महंगाई ने परेशानी बढ़ा दी है। गृहिणी लीलावती, किरण, कविता, मीना, अलका, करिश्मा, नीना वधवा ने बताया कि सब्जियों के बढ़े दामों से रसोई का बजट बिगड़ गया है। गृहिणियों के अनुसार टमाटर सभी सब्जियों में डाला जाता है लेकिन बहुत ज्यादा भाव के चलते फिलहाल टमाटर रसोई से दूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed