फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ravi Banga's police remand extended by four days

Gurugram News: चार दिन बढ़ी रवि बंगा की पुलिस रिमांड

Tue, 30 Jan 2024 03:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Ravi Banga's police remand extended by four days
कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को अदालत में किया गया पेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने वाले रवि बंगा की रिमांड अवधि को कोर्ट ने चार दिनों के लिए बढ़ा दिया है। सीआईए-17 की टीम की अर्जी के बाद कोर्ट ने पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी को मंजूर किया। रवि पहले से ही तीन दिनों के रिमांड पर था। सोमवार को रिमांड अवधि समाप्त हो जाने पर सीआईए 17 की टीम ने उसे अदालत में पेश किया।
इसी माह दो जनवरी को बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गठित एसआईटी की ओर से अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। पुलिस की जांच में हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए मुख्य आरोपी होटल मालिक ने अपने दोस्त बलराज गिल और घर पर काम करने वाले रवि बंगा की मदद ली थी। पुलिस टीम बलराज गिल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस टीम कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी रवि बंगा को लेकर कोर्ट पहुंची। इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाकर बंगा की रिमांड अवधि को चार दिनों के लिए बढ़ाने की मांग की। पुलिस टीम का कहना था कि आरोपी से अभी इस मामले में काफी पूछताछ बाकी है। इस पर कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड को मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

फरारी के दौरान कहा था बंगा जानने में जुटी पुलिस

माॅडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के 24 दिन तक उसने फरारी काटी थी। फरारी के दौरान कहां-कहां रहा। किसके संपर्क में रहा पुलिस यह जानने में जुटी है। पुलिस उसके साथ फरार रहे बलराज गिल के बयान और उसके बयान का मिलान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed