फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rationalization of centers having more than 1500 voters will be done

1500 से ज्यादा मतदाताओं वाले केंद्रों का होगा रेशनलाइजेशन

Fri, 27 Aug 2021 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Rationalization of centers having more than 1500 voters will be done
गुरुग्राम। 1500 से ज्यादा मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन की जाएगी। इस बारे में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. यश गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में फैसला लिया। इस व्यवस्था से 15 फीसदी मतदान केंद्र बढ़ने की संभावना है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन को लेकर 31 अगस्त तक सुझाव भी मांगे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिन मतदान केन्द्रों या पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से ज्यादा है। उन मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया जाना है। उन्होंने कहा कि जरूरत अनुसार नए मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। कुछ मतदान केंद्रों के भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण केंद्रों को बदलने के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों से पड़ताल करवाने पर ज्ञात हुआ है कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1211 मतदान केंद्रों में से 32 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक है। इनमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों के मतदान केंद्र शामिल हैं। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इन मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन तथा नए बनाए जाने वाले केंद्रों के बारे में सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1211 हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 437 तथा शहरी क्षेत्रों में 774 मतदान केंद्र है। जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 1255230 है। चुनाव तहसीलदार राजेंद्र हुड्डा ने बताया कि 1 जनवरी 2022 को पात्रता की तिथि मानकर 1 नवंबर 2021 से नए वोट बनवाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, ऑफलाइन तरीके से मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से भरे जा सकते हैं। फॉर्म के साथ आवेदक को अपना फोटोग्राफ ,आयु प्रमाण पत्र ,रिहायशी प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है । यदि किसी मतदाता का पुराना पहचान पत्र बना हुआ है तो उसका विवरण भी कॉलम में भरा जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed