फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rare trees will be seen in Biodiversity Park

Gurugram News: अरावली बॉयोडायवर्सिटी पार्क में देख सकेंगे दुर्लभ वृक्ष लगेगी वाइल्ड लाइफ प्रदर्शनी

Sat, 14 Jan 2023 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rare trees will be seen in Biodiversity Park
फोटो.. 13
विज्ञापन

-----
बायोडायवर्सिटी पार्क में देख सकेंगे दुर्लभ वृक्ष, लगेंगी वाइल्ड लाइफ प्रदर्शनी
नगर निगम आयुक्त पीसी मीणा ने किया अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में दुर्लभ वृक्षों का संग्रह और इंटरप्रेटेशन सेंटर बनाया जाएगा। यहां वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर जीव-जंतुओं की तस्वीरों की प्रदर्शनी लगा सकेंगे और विद्यार्थी पेड़-पौधों का अध्ययन कर सकेंगे। अरावली के मूल पेड़-पौधों की नर्सरी भी यहां तैयार होगी। नगर निगम हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से पार्क को राष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र बनाने की कवायद कर रहा है। निगमायुक्त पीसी मीणा ने शुक्रवार को एमजी रोड स्थित अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क का दौरान कर अधिकारियों और हीरो मोटोकॉर्प के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
पार्क के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम और हीरो मोटोकॉर्प के बीच एमओयू हुआ था। कंपनी प्रतिनिधियों ने पार्क की जमीन पर अतिक्रमण और अवैध सीएंडडी वेस्ट डंपिंग का मामला निगमायुक्त के समक्ष रखा। निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि पार्क में अवैध रूप से सीएंडडी वेस्ट डंपिंग को रोका जाए। इसके लिए सुरक्षा गार्डों को तैनात किया जाए और संबंधित थाने की पुलिस का सहयोग लें। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को कहा। मीणा ने पार्क के अंदर का भी मुआयना किया।
विज्ञापन

---
पार्क को मिला है ओईसीएम का दर्जा
अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क को जैव विविधता के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में ‘अदर इफेक्टिव एरिया बेस्ड कंजरवेशन मेजर्स साइट’ (ओईसीएम) का दर्जा दिया गया है। गुरुग्राम का बायोडायवर्सिटी पार्क दिसंबर 2020 में यह दर्जा पाने वाला देश का पहला पार्क है। पार्क की नर्सरी और पौधों की देखरेख में करीब एक दशक से कर रहे विजय धसमाने ने बताया कि इंटरप्रेटेशन सेंटर के माध्यम से छात्र और पर्यटन के लिए आने वाले लोग यहां की जैव विविधता को प्राकृतिक रूप के साथ प्रदर्शनी की तरह भी देख सकेंगे। अरावली और उसके पेड़ पौधों से जुड़ी तमाम जानकारियां इसमें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed