{"_id":"682b8113d80aabfdea00562c","slug":"raped-for-two-months-by-threatening-to-make-the-video-viral-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-57939-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो माह तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो माह तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन
आरोपी ने पीड़िता के कपड़े बदलते हुए बनाए थे वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कपड़े बदलने के दौरान महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति ने दो माह तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करकेे जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में रहती है। पिछले दिनों उसने विपुल ग्रीन सोसाइटी में रहने वाले सनी कौल के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम किया था। पीड़िता ने बताया कि वह बीते छह माह से सनी कौल की छोटी बेटी की देखभाल का काम करती थी और घरेलू काम भी करती थी। एक दिन जब वह आरोपी की बेटी की देखभाल करने के बाद अपने कपड़े बदल रही थी तो आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली। इस वीडियो के आधार पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके उसकी मर्जी के खिलाफ शरीरिक संबंध बनाए। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आराेप लगाया है कि बीते मार्च से मई माह के दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।