फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raped cousin for 11 years by making obscene videos

Gurugram News: अश्लील वीडियो बनाकर 11 साल तक किया चचेरी बहन से दुष्कर्म

Sat, 07 Dec 2024 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Raped cousin for 11 years by making obscene videos
पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करके चचेरी बहन से 11 वर्षों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है। वह गुरुग्राम में अपने ताऊ के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। महिला थाना पश्चिम पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2011 में वह लगभग 16 साल की थी। उस समय गर्मी की छुट्टियों में वह गुरुग्राम के सेक्टर-56 में रहने वाले अपने ताऊ के घर पर आई थी। रात में ताऊ के बेटे ने चाय पीने के बहाने कमरे में बुलाया। चाय में नशीला पदार्थ होने के कारण वह बेहोश हो गई। आरोपी ने दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बनाया और फोटो भी क्लिक किए।
विज्ञापन

दूसरे दिन दोपहर में आरोपी भाई पीड़िता के कमरे में घुस आया और जबरदस्ती की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने बीती रात के वीडियो व फोटो दिखाकर दुष्कर्म किया। साथ ही, किसी को बताने पर इन वीडियो व फोटो को सार्वजनिक करके बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उससे पांच-छह साल उम्र में बड़ा है। इस वारदात के बाद वह वापस अपने गांव चली गई। वर्ष-2012 में आरोपित गोपालगंज (बिहार) गया और वहां भी उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चला गया आस्ट्रेलिया
2014 में आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़िता को गुरुग्राम में उसके घर रहने और यहीं पर पढ़ाई करने का दबाव बनाया। पीड़िता के पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। ऐसे में परिवारवालों ने भी पीड़िता को पढ़ाई के लिए गुरुग्राम भेज दिया। 2014 से 2016 तक आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी की बड़ी बहन से इसकी शिकायत की, लेकिन उसने भी किसी को न बताने का दबाव बनाया। वर्ष-2016 में आरोपी पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया चला गया।

----
आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है पीड़िता:
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2017 में वापस गोपालगंज (बिहार) आ गई। 2021 में फिर से आरोपी ने दबाव बनाया तो उसे वापस गुरुग्राम आना पड़ा। इस बार उसने किराए से कमरा लिया और एक अस्पताल में काम करने लगी। आरोपी इस बीच कई बार भारत आया। 2022 में ब्लैकमेल से तंग आकर पीड़िता ने चाकू से हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। साथ में रहने वाले लोगों ने पीड़िता का इलाज कराया। लोगों द्वारा हिम्मत देने पर सबसे पहले पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में मदद मांगी। वहां से बताया गया कि जब आरोपी आस्ट्रेलिया से पूरी तरह भारत में शिफ्ट हो जाए, तब वह पुलिस को शिकायत दें। इसके बाद पीड़िता ने बीती आठ नवंबर को पुलिस आयुक्त को पूरी आपबीती बताई। दूसरी ओर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी पक्ष दोनों को शामिल जांच किया गया है। पीड़िता ने फिलहाल कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया है। उसका मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article