{"_id":"687f77722bd45ecb070f8d16","slug":"rape-with-minor-girl-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104993-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी पुलिस अभिरक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी पुलिस अभिरक्षा में
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के एक गांव में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में नूंह महिला थाना पुलिस ने पीड़ित परिजन और बच्ची के बयान दर्ज करते हुए केस दर्ज किया है। आरोपी युवक को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम उनकी बेटी घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। देर तक घर न लौटने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 100 मीटर दूर एक बाजरे के खेत से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वे वहां पहुंचे, जहां गांव के ही एक नाबालिग युवक को उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करते देखा। आरोपी उन्हें देखकर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है, जिसमें आरोपी बच्ची के साथ जाता दिख रहा है। डीएसपी अभिमन्यु ने कहा कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कार्रवाई की है। एक आरोपी को शुरुआत में ही हिरासत में ले लिया था, जो नाबालिग है जिसे कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से बाल सुधार गृह में भेजने की तैयारी है।