{"_id":"5e5aa2798ebc3ef3812f60e0","slug":"rape-with-a-girl-in-gurugram-gurgaon-news-noi4954994146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक प्लेसमेंट एजेंसी संचालक पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपी ने नौकरी के बहाने उसे गुरुग्राम स्थित एक होटल में बुलाया व कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपी फरार है।
दिल्ली निवासी 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। अगस्त 2018 में एक दोस्त के माध्यम से उसकी मुलाकात न्यू कॉलोनी निवासी नवीन यादव से हुई। आरोपी ने युवती को बताया कि वह प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है, वह उसे अच्छी कंपनी में नौकरी लगवा देगा। आरोप है कि 24 अगस्त 2018 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित होटल में बुलाया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती को होश आने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और डेढ़ साल तक आरोपी ने गुरुग्राम के अलग-अलग होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
युवती का आरोप है कि आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए उसके दो मोबाइल फोन के अलावा कुछ पैसे भी उधार लिए थे, जो उसने अपनी एक दोस्त से लाकर दिए थे। दो दिन पहले पीड़िता की मां को इसकी जानकारी मिलने पर वह उसे लेकर पुलिस के पास पहुंची। शुक्रवार शाम को पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना पुलिस (पूर्व) ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।