फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rape

सहमति संबंध में रह रही लैब टेक्रीशियन से दुष्कर्म

Sat, 21 Mar 2020 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
rape
सहमति संबंध में रह रही लैब टेक्रीशियन से दुष्कर्म
विज्ञापन

गुरुग्राम। बादशाहपुर स्थित लैब में टेक्रीशियन ने सहमति संबंध के दौरान युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि 2 वर्ष से आरोपी जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान उसने नशीला पदार्थ देकर भी कई बार वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के शादी से इंकार करने पर शुक्रवार को युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी युवक और उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि बादशाहपुर गांव में किराये पर रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक लैब में बतौर टेक्रीशियन काम करती है। 2018 में लैब में ही काम करने वाले युवक राजस्थान हिंडौन सिटी के गांव खेड़ा निवासी अंकित चौधरी (28) से दोस्ती हुई थी। 24 अगस्त 2018 को आरोपी युवती को लेकर सुशांत लोक स्थित एक होटल में गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद जब युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा करते हुए सहमति संबंध में अपने साथ रखने लगा। युवती का आरोप है कि दो साल तक आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान आरोपी ने दूसरी जगह नौकरी शुरू कर दी। 19 फरवरी को आरोपी अचानक उसे बिना बताए चला गया। जब युवती ने उससे मुलाकात करने की कोशिश की तो आरोपी ने अपने भाई बिश्वेंद्र चौधरी से फोन कराकर जान से मारने की धमकी दिलाते हुए शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed