फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rao Indrajit took a tough stand on the delay in the construction of the highway.

Gurugram News: हाईवे के निर्माण में हो रही देरी पर राव इंद्रजीत ने अपनाया कड़ा रुख

Thu, 29 Jan 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Rao Indrajit took a tough stand on the delay in the construction of the highway.
निर्माण कंपनी को 15 फरवरी तक केएमपी से जोड़ने वाले पटौदी मार्ग को हर हाल में शुरू करने का दिया आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी नेशनल हाईवे के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने निर्माण कंपनी को 15 फरवरी तक केएमपी से जोड़ने वाले पटौदी मार्ग को हर हाल में शुरू करने का आदेश दिया है। पटौदी बाईपास पर अधूरे फ्लाईओवर के काम में तेजी लाने और केएमपी से आगे रेवाड़ी तक की सर्विस रोड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हल्के वाहन आसानी से निकल सकें।
वहीं, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर और राठीवास चौक पर चल रहे निर्माण कार्य और भविष्य में मानेसर व धारूहेड़ा (हीरो चौक) में शुरू होने वाले फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स के कारण इस हाईवे को एक वैकल्पिक रूट के रूप में तैयार करना अनिवार्य है। मंत्री ने नाराजगी जताई कि यह प्रोजेक्ट अपनी मूल समय सीमा से लगभग 2 वर्ष लेट चल रहा है, जिससे जनता को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


राव ने कहा कि मार्च माह तक सभी निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम पूरा होना चाहिए ताकि यातायात सुगम हो सके। उन्होंने पहाड़ी रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण अधिनियम फ्लाईओवर पर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और कहा की फ्लाईओवर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed