फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ram-Rahim living peacefully in the tent during furlough

फरलो के दौरान डेरे में शांति से रह रहा है राम रहीम

Thu, 17 Feb 2022 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Ram-Rahim living peacefully in the tent during furlough
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाने के प्रभारी की मानें तो दस दिन से डेरे में रहने वाला गुरमीत राम-रहीम फरलो की शर्तों का पालन कर रहा है। इस यह रिपोर्ट थाना प्रभारी ने रोहतक के मंडलायुक्त और पुलिस महानिदेशक को 14 फरवरी को भेज दी है। इसकी दूसरी रिपोर्ट 21 फरवरी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रोहतक की ओर से जारी फरलो में दी गईं 17 शर्तों में एक यह शर्त भी है। जिसमें इलाके के थाना प्रभारी को हर सप्ताह राम रहीम के चाल चलन की रिपोर्ट भेजनी है। पुलिस के अनुसार उसकी पहली रिपोर्ट थाना प्रभारी सेक्टर-50 की ओर से बनाकर एसीपी सदर को दी गई थी। जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से रोहतक मंडलायुक्त और डीजीपी पी के अग्रवाल को भेज दिया है। बता दें कि सात फरवरी को गुरमीत राम रहीम को डेरे में लाया गया था। यहां पर उसके परिवार तथा कुछ खास लोगों के अलावा किसी किसी की मुलाकात नहीं हो रही है। पुलिस ने पूरे इलाके में नाके लगा दिए हैं।
विज्ञापन

राम रहीम जिससे मिलना चाहता है उसी को डेरे में प्रवेश
एसएचओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि राम रहीम डेरे के भीतर पहली मंजिल के एक कमरे में रहता है। उसके साथ उसके परिवार के सदस्य भी हैं। परिवार के लोगों व अन्य संबंधियों का डेरे के भीतर आना जाना होता है। राम-रहीम जिसको चाहता है, पुलिस उसी को प्रवेश देती है। पुलिस की ओर से डेरे के भीतर जाने वाले सामान की स्कैनिंग की जाती है। साथ ही आने वालों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईडी डेरे पर रख रही है नजर
सुनरिया जेल से आने के बाद राम रहीम को साउथ सिटी नाम चर्चा घर डेरे में रखा गया है। इसी घर में रहने के लिए उसे प्रशासन की ओर से फरलो मिली है। पुलिस ने सुरक्षा के चलते चारों ओर से जाल लगा रखा है। वह छत पर न दिखे इसके लिए पर्दा लगाया गया है। सीआईडी के कई अधिकारी शिफ्ट के हिसाब से तैनात किए गए हैं, जोकि पल-पल की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज रहे हैं। भेजी जाने वाली रिपोर्ट में आने वाली गाड़ियों के नंबर का जिक्र भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed