फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rakesh's name registered in Genius Indian Book of World Records

Gurugram News: जीनियस इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में राकेश का नाम दर्ज

Fri, 12 Sep 2025 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 12 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rakesh's name registered in Genius Indian Book of World Records
राकेश का कादियान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। जिला जेल नूंह में कार्यरत एवरेस्ट विजेता और पर्वतारोही राकेश कादियान ने एक बार फिर अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ नूंह जिले, हरियाणा प्रदेश और पूरे भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। राकेश कादियान ने 24 अगस्त 2025 को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर सुबह 6 बजे और उसी दिन सुबह 10 बजे दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारतीय तिरंगा फहराया। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ 47 वर्षीय राकेश कादियान विश्व के पहले पर्वतारोही बन गए हैं, जिन्होंने एक ही दिन में माउंट एलब्रुस की दोनों चोटियों को फतह किया। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम जीनियस इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

राकेश कादियान ने अपनी इस उपलब्धि को युवाओं में जागरूकता लाने, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे को सार्थक करने और समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से हासिल किया। 22 साल की सरकारी सेवा के दौरान अपनी ड्यूटी के साथ-साथ इस कठिन अभियान को पूरा करने वाले राकेश ने बताया कि उन्हें अपने विभाग से किसी प्रकार की विशेष सहायता या छूट नहीं मिलती। इसके बावजूद, वह अपनी सामान्य ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने अभियानों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं दिन-रात मेहनत करता हूं, ताकि अपने देश और प्रदेश का नाम विश्व में रोशन कर सकूं। राकेश कादियान का अगला लक्ष्य विश्व के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर भारतीय तिरंगा फहराना है। अब तक वह तीन महाद्वीपों एशिया, यूरोप और अफ्रीका की चोटियों को फतह कर चुके हैं। उनकी पिछली उपलब्धियों में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो और भारत की चोटियों जैसे माउंट सतोपंथ, माउंट नून, और माउंट कांग-यात्से 1पर सफल चढ़ाई शामिल हैं। राकेश ने बताया कि वह जल्द ही बाकी बचे चार महाद्वीपों की चोटियों को फतह कर भारत, हरियाणा और अपने जेल विभाग का नाम और ऊंचा करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed