फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rakesh Daultabad independent MLA from Gurugram's Badshahpur assembly passed away

Gurugram: बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sat, 25 May 2024 01:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 May 2024 01:10 PM IST
सार

गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है। जेजेपी से लोकसभा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं, भाजपा नेता मुकेश पहलवान भी अस्पताल पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Rakesh Daultabad independent MLA from Gurugram's Badshahpur assembly passed away
राकेश दौलताबाद का फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सुबह करीब 10 बजे अचानक तबीयत खराब होने पर पालम विहार के कोलंबिया अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


राकेश दौलताबाद के निधन की खबर से हर कोई दुखी है। अस्पताल में उनके समर्थक पहुंचे हैं। वहीं, जेजेपी से लोकसभा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया और भाजपा नेता मुकेश पहलवान भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


विधायक राकेश शनिवार सुबह परिवार के साथ वोट डालने के बाद अपने फार्म हाउस पर गए थे, जहां सुबह सवा नौ बजे उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उनके समर्थक पालम विहार के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, मगर धमनियां बंद होने के कारण किसी प्रकार का ऑपरेशन नहीं हो सका। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि विधायक को 100 फीसदी ब्लॉकेज की समस्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादशाहपुर से निर्दलीय के रूप में विधानसभा में पहुंचे राकेश दौलताबाद इसी सीट पर निर्दलीय व इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर दो बार चुनाव मैदान में उतरे, दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरी बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा के मनीष यादव को हराया था। राकेश दौलताबाद के दो बच्चे हैं। दो साल पहले कोविड में उनके छोटे भाई की मौत हो गई थी। वे हरियाणा हाउसिंग बोर्ड निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed