फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rajendra Park's decades-old problem moves towards permanent solution

Gurugram News: राजेंद्र पार्क की दशकों पुरानी समस्या स्थायी समाधान की और अग्रसर

Thu, 22 Jan 2026 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Park's decades-old problem moves towards permanent solution
डी-सिल्टिंग, नई सीवर लाइन बिछाने एवं पुरानी लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेज
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए डी-सिल्टिंग, नई सीवर लाइन बिछाने एवं पुरानी लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। राजेंद्र पार्क एक लो-लाइंग क्षेत्र है, जहां सीवर लाइनों में अत्यधिक सिल्ट जमा होने के कारण सिवरेज ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस क्षेत्र का सीवेज 600 एमएम एवं 900 एमएम की मास्टर सीवर लाइनों के माध्यम से धनवापुर एसटीपी तक जाता है, जो ओवरकैपेसिटी और खराब स्थिति के कारण समस्या का मुख्य कारण बनीं।



नई 1200 एमएम सीवर लाइन का कार्य प्रगति पर


दौलताबाद फ्लाईओवर से धनवापुर एसटीपी तक की 900 एमएम सीवर लाइन अत्यंत खराब स्थिति में थी और इसके ढहने का खतरा बना हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धनवापुर चौक (बीकानेर स्वीट्स के पास) से एसटीपी तक नई 1200 एमएम सीवर लाइन बिछाने का कार्य स्वीकृत करके वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है तथा डी-वॉटरिंग का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन




आंतरिक सीवर लाइनों की सफाई में 70 प्रतिशत प्रगति


राजेंद्र पार्क क्षेत्र की आंतरिक सीवर लाइनों की डी-सिल्टिंग का कार्य एजेंसी को सौंपा गया है, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, खेतों वाली गली की 600 एमएम सीवर लाइन की सफाई का कार्य भी आवंटित कर दिया गया है, जिसे शीघ्र शुरू किया जाएगा। विष्णु गार्डन क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए स्वरूप गार्डन से सराय अलावर्दी एसटीपी तक 600 एमएम सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed