{"_id":"6af45fc655a6582da7015201","slug":"rainwater-will-be-conserved-in-water-bodies-and-damdama-lake-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107001-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश का पानी जलाशयों और दमदमा झील में सहेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश का पानी जलाशयों और दमदमा झील में सहेजा जाएगा
विज्ञापन
दमदमा झील का मुआयना करते डीएस ढैसी व अन्य। स्त्रोत=विज्ञप्ति
डीएस ढेसी ने दमदमा झील का किया निरीक्षण, अंतिम रिपोर्ट मिलने पर विचार करेगी सरकार
नंबर गेम - 10 संभावित स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार योजना बना रही है। इस योजना के तहत बरसाती पानी को जिले में ही संरक्षित किया जाएगा। बुधवार को शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने दमदमा झील का निरीक्षण किया। योजना के तहत पहले सरकारी जमीन पर बने मौजूदा जलाशयों की क्षमता बढ़ाकर और नए जलाशय विकसित कर बारिश का पानी जमा किया जाएगा। इसके बाद बचा हुआ पानी दमदमा झील में पहुंचाया जाएगा। यदि इसके बाद भी अतिरिक्त पानी बचता है तो उसे गुरुग्राम-नूंह-पलवल ड्रेन के जरिये यमुना नदी तक पहुंचाने की योजना है।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और इंडो-जापानी कंपनी निप्पोन कोई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बरसाती पानी के संग्रहण की संभावनाओं पर चर्चा हुई। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने निप्पोन कोई को सर्वे कर चार विकल्पों की रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कंपनी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है। इस रिपोर्ट के चार में से तीन विकल्पों में दमदमा झील को अहम स्थान दिया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार इन विकल्पों पर विचार कर निर्णय लेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी इस पर जोर देते रहे हैं।
भूमिगत जल के पुनर्भरण में मदद मिलेगी
ढेसी ने वन विभाग को अगले दो दिनों में 10 संभावित स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। ये स्थल नगर निगम या ग्राम पंचायतों की सीमा में आने चाहिए। इन स्थानों पर बड़े जलाशय मौजूद हों या नए जलाशय विकसित किए जा सकें। गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर जलाशयों की क्षमता बढ़ाने को प्राथमिकता मिलेगी। इससे भूजल स्तर बढ़ाने और भूमिगत जल के पुनर्भरण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
वन क्षेत्र की जमीन का विवरण देना होगा
प्रधान सलाहकार ने सोहना के एसडीएम अभिषेक यादव को निर्देश दिए। उन्हें बृहस्पतिवार सुबह तक दमदमा झील से लगते वन क्षेत्र की जमीन का विवरण देना होगा। वन विभाग ने गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के दोनों ओर प्राकृतिक क्रीक (जल प्रवाह मार्ग) बताए। इनमें बरसात का अतिरिक्त पानी छोड़ने की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। सकतपुर, गैरतपुर बास, भोंडसी, कादरपुर, रिठौज और खेड़ला जैसे गांवों में भी पानी संग्रहण के स्थान पहचाने जाएंगे।