{"_id":"63c1a9c2ba4e8a5ef1195914","slug":"raids-clinics-running-without-registration-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-746-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा
विज्ञापन
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा
आरोपी डाक्टर को पुलिस को सौंपा, केस दर्ज कर जांच शुरू
24 घंटे पहले दस्ते ने एक क्लीनिक किया था सील
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने दूसरे दिन भी आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक और लैब का भंडाफोड़ किया है। यहां बिना डिग्री के डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे थे। दस्ते ने फर्जी डॉक्टर को पकड़ा और लैब से कई टेस्ट किट भी बरामद की। टीम ने आरोपी डॉक्टर को पुलिस को सौंप दिया।
मानेसर पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डाॅ. संदीप गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली कि कासन की ढाणी मानेसर में अवैध रूप से सत्यम क्लीनिक व एसपी डायग्नोस्टिक पैथ लैब चलाई जा रही है। क्लीनिक में मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए तीन बेड लगाए गए हैं। इलाज करने वाले के पास डिग्री नहीं है। सत्य प्रकाश लोगों का उपचार कर रहा है।
इसके बाद संयुक्त टीम ने जांच की। मौके पर डॉक्टर की सीट पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि वह पैथ लैब में मलेरिया, टाइफायड, डेंगू, बलगम और सीबीसी टेस्ट करता है और इनकी रिपोर्ट भी तैयार करता है। उसने अपना नाम डाॅ. सत्य प्रकाश निवासी गांव पिंगला पानी तहसील उखीमठ, रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) बताया। उसको लैब चलाने के रजिस्ट्रेशन व डिग्री, डिग्री का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पेश करने को कहा गया। वह सिर्फ अपनी डिग्री/डिप्लोमा दिखा सका, जो ओपन यूनिवर्सिटी कर्नाटक स्टेट से किया है, हालांकि सत्य प्रकाश लैब का रजिस्ट्रेशन और प्रैक्टिस करने का रजिस्ट्रेशन पेश नहीं कर सका। डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता इंद्रजीत कुमार ने बताया कि अवैध रूप से अस्पताल व क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस क्षेत्र में अधिक लोग मानक के खिलाफ उपचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।